यूपीए 2 ने अपने कार्यकाल के 4 साल पूरे कर लिए है। सरकार अपनी उपलब्धियां गिनवाने में लगी है तो विपक्ष सरकार की रिपोर्ट कार्ड की हवा निकालने में लगी है। इसी सिलसिले में बीजेपी युवा मोर्चा ने दिल्ली में मनमोहन सरकार के खिलाफ घोटालों की बारात नाम से मोर्चा निकाला।






क्रिकेट, एक ऐसा खेल जिसे दुनिया में एक जेंटलमैन गेम के तौर पर देखा जाता है। इस खेल की शुरुआत हुई इंग्लैंड में। धीरे धीरे क्रिकेट दुनिया के अनेकों देशों में खेला जाने लगा। क्रिकेट का शुरुआती स्वरूप टेस्ट क्रिकेट के रूप में सामने आया।
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बुधवार को दो संदिग्ध जेहादी आतंकियों ने एक सैनिक का सिर कलम कर बर्बरता से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची ब्रिटिश पुलिस ने संदिग्ध हमलावरों को गोली मार दी। गृह मंत्री थेरेसा की अध्यक्षता में इमरजेंसी रिस्पांस टीम कोबरा की बैठक बुलाई गई है, जिसमें हालात का जायजा लिया गया।
भारत ने अमेरिका से 26 नवंबर को हुए मुंबई आतंकवादी हमले के दोषियों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी है। आपको बता दें कि डेविड हेडली और उसका सहयोगी तहव्वुर राणा 26/11 में दोषी है।
चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मयप्पन से पूछताछ करने मुंबई पुलिस चेन्नई पहुंच गई है। लेकिन मयप्पन चेन्नई में मिले ही नहीं। बताया जा रहा है कि वो बुधवार को चेन्नई पहुंचेंगे। तब तक मुंबई पुलिस चेन्नई में ही इंतजार करेगी।
झारखंड के पूर्व सीएम मधुकोड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती है। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को मधुकोड़ा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। सीबीआई ने कहा है कि कोड़ा की संपत्ति और खर्च में करीब 8 करोड़ 20 लाख रुपये का अंतर पाया गया है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सेवा यात्रा में नाराज चल रहे जेडीयू सांसद ललन सिंह के साथ होने पर खुशी जताई है। नीतीश ने कहा कि दूर जाने वाले फिर पास आते है जिंदगी का सफर यूं ही तय होता है।
चिटफंड घोटाले में शारदा ग्रुप के सरगना सुदीप्तो सेन और दो अन्य लोगों के खिलाफ बुधवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इस ग्रुप के एक कर्मचारी ने भी आत्महत्या कर ली है।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को तीन बजे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। यहां पर एक मार्च से 30 मार्च के दौरान दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।
बीसीसीआई ने सहारा से बातचीत विफल होने का ठिकरा सहारा के सिर फोड़ा है। हालांकि बीसीसीआई ने यह माना कि बातचीत को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। लेकिन बीसीसीआई ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार नहीं माना। बीसीसीआई की माने तो विवाद खत्म करने के लिए सहारा को चिट्ठी लिखी गई थी